मध्य प्रदेश डेस्क– मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुजुर्ग की नाले में शव मिलने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गांव आमझिरी की है, जहां एक बुजुर्ग की नाले में शव मिला है। वहीं परिजनों ने क़त्ल की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही चाचारिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, बड़वानी सेंधवा में बुजुर्ग घर से लापता था, ऐसे में नाले में मिले शव के बाद मृतक के भाई और पुत्र ने क़त्ल की आशंका जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट से साफ़ होगा मौत का कारण
वहीं, डॉक्टर ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उनका कहना है कि, रिपोर्ट से यह साफ़ हो सकेगा कि आखिर मौत का सही कारण क्या है। ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमझिरी में नाले में बुजुर्ग भूटर सिंह पिता ढूंढा सेनानी की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के पुत्र मेहताब सेनानी और भाई धनसिंह सेनानी ने मृतक के भतीजे पर क़त्ल का आरोप लगाया है।
Read More stories:
- भारत की इस बहादुर बेटी ने पाकिस्तान को कुछ इस तरह दिया मुंह तोड़ जवाब, जीता देश का दिल
- दवा दिलाने के बहाने भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
पारिवारिक झगड़ा के दौरान घर से गायब हुआ बुजुर्ग
मृतक 22 सितंबर शाम से घर से गायब था, और अब एक नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के बेटे ने बताया कि, उसके परिवार और बड़े बाबा के परिवार के बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। जिसको लेकर बड़े बाबा के लड़के संजय ने मृतक के साथ झगड़ा कर उसे धमकी भी दी थी। जिसके बाद बुजुर्ग घर से लापता हो गए थे, फिलहाल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
