Saturday , 25 July 2026

भारत की इस बहादुर बेटी ने पाकिस्तान को कुछ इस तरह दिया मुंह तोड़ जवाब, जीता देश का दिल

नेशनल डेस्क- संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर झूठ बोला। भारत ने राइट की रिप्लाय के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया। भारत ने जवाब देने के लिए जूनियर महिला राजनयिका स्नेहा दुबे को चुना। स्नेहा दुबे ने बड़े ही प्रभावी तरीके से पाकिस्तान और इमरान खान को आइना दिखाया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संयुक्त राष्ट्र में फर्स्ट सेक्रेटरी है स्नेहा

इसके बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ स्नेहा दुबे ट्रेंड करने लगा। लोग इस महिला अधिकारी के बारे में सर्च करने लगे। बता दें, स्नेहा दुबे 2012 बेच की महिला अधिकारी हैं। स्नेहा की स्कूली शिक्षा गोवा में हुई है। इसके बाद उन्होंने पुणे से उच्च शिक्षा पूरी की और फिर दिल्ली जेएनयू में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमफिल किया। स्नेहा दुबे की पहली नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। फिर अगस्त 2014 में उन्हें भारतीय दूतावास मैड्रिड भेज दिया गया। अभी स्नेहा संयुक्त राष्ट्र में फर्स्ट सेक्रेटरी हैं।

Read More Stories:

पाकिस्तान को सटिकता से दिया जवाब

यह पहली बार नहीं है, जब भारत ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए जूनियर महिला अधिकारियों को मैदान में उतारा हो। इससे पहले एनम गंभीर और विदिशा मैत्रा यह भूमिका निभा चुकी हैं। अधिकांश लोगों का कहना है कि, स्नेहा ने कम उम्र और कम अनुभव होने के बाद भी पाकिस्तान को सटिकता से जवाब दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *