चंडीगढ़-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी। बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षकों तथा आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वर्स की नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
