3 दिसंबर बिग बॉस 11 के घर से बंदगी कालरा बेदखल कर दी गईं हैं.शो का आज वीकेंड का वार एपीसोड प्रसारित हुआ। शो के प्रस्तोता सलमान खान हैं.कलर्स चैनल पर प्रसारित इस शो से बंदगी बाहर हो गईं.शो से इस सप्ताह बेदखल किए जाने के लिए पुनीश शर्मा, बंदगी और लव त्यागी नामित किए गए थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बंदगी ने कहा मैं दुखी हूं, मेरा दिल टूट गया है. यह अचानक हुआ, मैंने इसकी अपेक्षा नहीं की थी. उन्होंने कहा कि शो से लव को बेदखल किया जाना चाहिए था.बंदगी शो में पुनीश के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में आई थीं.
उन्होंने कहा ‘‘पुनीश के साथ नजदीकी झूठी नहीं थी. शो में कुछ लोग सोचते थे कि यह झूठी कहानी है। वे हमें अलग करना चाहते थे। पुनीश और मैं दोनों ही अलग अलग और जोड़ी के रूप में दोनों ही हालात में मजबूत थे, बंदगी ने कहा पुनीश के लिए काफी मुश्किल होगी क्योंकि अब मैं शो में नहीं हूं. लेकिन वह मजबूत और चतुर हैं.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
