Thursday , 29 October 2026

Good News: देश में 715 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम केस, मौतों का आंकड़ा भी घटा

 नेशनल डेस्क: भारत में रहने वालों के लिए कोरोना वायरस से जुड़ी राहत की खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1 हजार से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ऐसा 715 दिन बाद हुआ है। हालांकि इस दौरान कोविड-19 के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने नए मामले

बता दें. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 913 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1316 संक्रमित बीमारी से रिकवर हुए। भारत में इस वक्त कोरोना वायरस के 12 हजार 597 एक्टिव केस हैं. 714 दिन के बाद भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 13 हजार से कम हुई है।

भारत में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट गिरकर 0.29 फीसदी हो गया है। वहीं कोविड-19 का वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 21 हजार 358 हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *