Saturday , 25 July 2026

दवा दिलाने के बहाने भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

नेशनल डेस्क- कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर, दवा दिलाने के बहाने एक महिला को उसके रिश्ते का देवर हालसी रोड स्थित होटल पर ले गया, और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अपने साथी संग मिलकर महिला के सात सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी अपने फोन में रिकार्ड कर ली। होश आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों ने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि, बजरिया की रहने वाली महिला के पति का देहांत हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर को वह दवा लेने मूलगंज आई थी। इसी दौरान कर्नलगंज निवासी रिश्ते का देवर रिजवान मिला और दवा दिलाने के बहाने वह हालसी रोड स्थित क्लासिक होटल में ले आया। यहां आरोपित ने नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इससे महिला बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपित का एक साथी शहनवाज भी आ गया। दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Read More Stories:

आरोपितों को भेजा गया जेल

होश आने पर महिला ने अपने कपड़े अस्तव्यस्त देखे तो शोर मचाया। इस पर आरोपित ने मोबाइल फोन में रिकार्ड की गई अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी। होटल से निकलकर महिला ने सीधे बादशाहीनाका थाने पहुंचकर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *