Monday , 27 July 2026

मंत्री अनिल विज के अच्छे स्वास्थय के लिए मंदिर में की पूजा- अर्चना और हवन यज्ञ

हरियाणा डेस्क- बीते कई दिनों से हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थय ठीक ना चलने के कारण उनके चाहने वाले निराश है। और उनके अच्छे स्वास्थय के लिए पूजा अर्चना, हवन यज्ञ, कर भगवान के सामने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों स्वास्थय की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। चंडीगढ़ में स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरसअल लगातर गिरते ऑक्सीजन लेवल को देखते हुए मंत्री अनिल विज को पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तो वहीं अंबाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अनिल विज के अच्छी सेहत की कामना करते हुए उनके लिए हाथीखाना मंदिर में हवन यज्ञ करवाया और जल्द स्वास्थय होकर जनता के बीच लौटने की कामना की।

विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल नही हुए

बता दें, स्वास्थय ठीक ना होने के चलते मंत्री अनिल विज हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे और उन्होंने पूरी कार्यवाही घर से टीवी पर ही देखी थी। जब से अनिल विज के अस्वस्थ होने का पता चला है, तब से लोग भी उनके स्वास्थ होने की लगातार कामना कर रहे हैं।

Read More Stories:

काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद

यहां पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन यज्ञ किया गया और साथ ही महादेव जी की आरती की गई। आइए आपको वितार से हवन यज्ञ वो पूरी तस्वीरें दिखाते हैं, जिनमें कि मंत्री अनिल विज के लिए पूर्जा अर्चना की गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *