नेशनल डेस्क– झारखंड के गुमला से एक बेहद ही हैरानगी भरी खबर सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई। यहां के लूटो गांव में डायन होने के शक में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। झारखंड में अंधविश्वास के नाम पर हत्याएं किसी से छिपी नहीं हैं। यहां आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, इसके लिए राज्य सरकार ने अंधविश्वास के खिलाफ प्रचार-प्रसार समेत तमाम कदम उठाए हैं, इसके बावजूद ये घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक ही परिवार के न लोगों की हत्या
घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। जहां गांव के 55 साल के बंधन उरांव और उसकी पत्नी सोमारी देवी और 40 साल की बहू की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या मृतकों के रिश्तेदार द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि, बंधन उरांव की पत्नी सोमारी देवी झाड़-फूंक का काम करती थीं। इसी दौरान उनका विवाद उनके भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव से हो गया।
Read More Stories:
- एक पिकअप वैन में ठूंस- ठूंस कर भरे थे बैल, गौरक्षा दल के सदस्यों ने किया काबू
- PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस खास विषय पर की बात, जानें क्या कहा ?
इसके बाद दोनों ने मिलकर तीनों की हत्या कर दी।हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। बता दें, गुमला में पहले भी डायन बिसाही के नाम पर हत्या के मामले कई बार सामने आए हैं। यहां बुरुहातु गांव में निकोदिन टोपनो के पूरे परिवार की हत्या डायन-बिसाही की शंका के आधार पर कर दी गई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
