Friday , 11 September 2026

विवाहिता से मारपीट का मामला, परिजनों पर नींद की गोलियां खिलाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्टग्वालियर विवाहिता के साथ पति, सास व देवर ने रक्षाबंधन की रात मारपीट की और जबरन पानी के साथ नींद की गोलियां खिला दीं हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की सूचना मिलने पर थाटीपुर थाना पुलिस ने अस्पताल जाकर महिला के बयान लिए । महिला बयान देने की स्थिति में होने पर उसके बयान लिए गए। पीड़िता ने बताया कि पति हेमंत सोलंकी, सास कमलेश व देवर नरेंद्र ने दहेज के लिए मारपीट की और जबरन नींद की गोलियां पानी के साथ गटका दीं पानी के साथ नींद की गोलियां खिला दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

read More stories:

आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 326 के तहत केस दर्ज

अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता को गंभीर हालत में यहां लाया गया है। स्वजनों ने बताया कि महिला ने नींद की गोलियां खा ली हैं। थाटीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के नींद की गोलियां खाने की सूचना मिलते ही विवेचक को पड़ताल के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला की पांच साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने महिला के बयान के बाद आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 326 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *