नेशनल डेस्क– पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई जहां पर, अपनी लापता बेटी को खोज रही 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार को महिला ने होश में आने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि, उसने घटना के सिलसिले में पास के एक रेस्तरां में वेटर का काम करने वाले तीन लोगों नवीन सिंह (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि, वह अपनी 17 साल की लापता बेटी को तलाश रही थी, इसी दौरान वह एक व्यक्ति से मिली जिसने उसकी मदद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि, महिला उस व्यक्ति और उसके दो मित्रों के साथ उनके किराए के मकान पर चली गई।
Read More Stories:
पुलिस ने बताया कि, इसी दौरान आरोपियों ने महिला को शीतलपेय दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया क, सुबह होश आने पर उसे एहसास हुआ कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
