Saturday , 31 October 2026

कैप्टन अमरिंदर की नजर में सिद्धू से आखिर क्यों है पंजाब को खतरा ?

पंजाब डेस्क: पंजाब में राजनीतिक उथप पुथल होने के बाद एक आखिरकार चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ ले ली। तो वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू से नाराजगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रद्रोही बताया था। वे बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि, सिद्धू को सीएम पद की कमान मिले। उन्होंने ये तक कह डाला था कि, अगर सिद्धू को सीएम बनाया गया तो वे उनका विरोध करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे सिद्धू

बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तानी क्रिकेटर और वर्तमान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दोस्ती है। इसी दोस्ती के नाते वे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गये थे। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में वे पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष बाजवा से गले भी मिले थे। जिसपर सिद्धू यह सफाई दी थी कि यह राजनैतिक यात्रा नहीं थी और मैं सिर्फ एक दोस्त के लिए वहां गया था।

सीएम पद छोड़ने के बाद ही कैप्टन को सिद्धू आखिर क्यों देशद्रोही नजर आ रहे हैं ?

लेकिन अब सोचने वाली बात तो ये कि, सीएम पद छोड़ने के बाद कैप्टन को सिद्धू राष्ट्रद्रोही दिख रहे हैं। जब वे सत्ता में थे और सिद्धू के अध्यक्ष पद की ताजपोशी हुई थी, उस समय तो सीएम काफी खुश नजर आ रहे थे। यहां तक की उन्होंने सिद्धू को बधाई देते हुए कई बातें कहीं। कैप्टन ने सिद्धू के साथ अपने नाता जोड़ते हुए एक संदेश भी दिया था।  कैप्टन ने इस दौरान कहा कि, जब सिद्धू पैदा हुए थे जब उनका कमीशन हुआ था। इससे पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं।

Read More Stories

कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान सिद्धू को कैप्टन ने दी थी बधाई

सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान कैप्टन से मुलाकात के दौरान सिद्धू ने उनके पैर छुए थे और बगल वाली सीट पर बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। तो उस समय अमरिंदर सिंह को सिद्धू देशद्रोही नहीं लगे। उस समय क्यों उन्होंने सिद्धू के खिलाफ जहर नहीं उगला और चुप्पी साध ली। थोड़े से समय में ऐसा क्या हुआ कि, कैप्टन ने सिद्धू के खिलाफ इतनी बड़ी बात कह डाली।

कैप्टन अमरिंदर के सिंह इस बड़े बयान के बाद सियासी गलियारा गरमा गया है और चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना ये होगा कि, सिद्धू की इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और वे कैप्टन के इस आरोप का कैसे पलटवार करते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *