हरियाणा डेस्क: हिसार जिले के अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा और इसमें अग्रोहा विकास ट्रस्ट सहायक होगा। इस बात की जानकारी अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दी। जो कि अग्रोहा धाम के मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
10 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल बनाया जाएगा
इस दौरान उन्होने कहा कि, अग्रोहा धाम की तरफ से अग्रोहा में 10 एकड़ में 10 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल,ऑडिटोरियम व खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। बड़ी बात ये है कि इसमें अग्रोहा के बच्चों के साथ-साथ देश व विदेश के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
