Saturday , 25 July 2026

कोरोना के मामलों में एक बार फिर आई कमी, पिछले 24 घंटे में आए इतने मामले

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद फिर से एक बार कमी देखने को मिल रही है। बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया, मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26,115 नए कोरोना केस आए और 252 लोगों की मौत हो गई है।केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,692 नए मामले सामने आए जबकि, संक्रमण से प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश भर में अब तक इतने लोगों का हो चुका टीकाकरण

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 सितंबर तक देशभर में 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 96.46 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अबतक करीब 55.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *