यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तो वहीं इस मामले में यूपी की पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीती सोमवार की रात यूपी की पुलिस हरिद्वार पहुंची हुई थी। जहां आश्रम में आनंद गिरी से यूपी पुलिस, यूपी एसओजी व हरिद्वार पुलिस टीम डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
साइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरि को मौत की वजह बताया
बता दें कि मृतक महंत ने सुसाइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरि को मौत की वजह बताया था। उसके बाद ही पुलिस उन्हें ही संदिग्ध मान रही थी। बीते शाम से ही उत्तराखंड की पुलिस उनके कांगड़ी गाजीवाली स्थित आश्रम पंहुची हुई थी और उन्हें हाउस अरेस्ट कर रखा था। रात करीब साढ़े 10 बजे यूपी पुलिस की सहारनपुर एसओजी की टीम पंहुची और बन्द कमरे में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई।
Read Mote Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
