नेशनल डेस्क- देशभर में एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है। किसानों का ये भारत बंद नए कृषि कानूनों के विरोध में है। 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। बतादें, तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसी के साथ किसान संगठनों ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा।
कब सो कब तक रहेगा भारत बंद ?
27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भार बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी।
Read More Stories:
- चलती बस में 15 वर्ष की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, मासूम की चीख पुकार पर किसी को न आया तरस
- करीना कपूर ख़ान के जन्मदिन पर कंगना रनोट ने ये कहकर दी बधाई, देखिए
संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मोर्चा ने कहा है कि भारत बंद के दौरान लोगों को स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए। किसी तरह की जबरदस्ती न की जाए। इस आंदोलन में किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ ना हो। साथ ही कहा गया है कि, यह भारत बंद सरकार के खिलाफ है, जनता के खिलाफ नहीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
