Thursday , 10 September 2026

रोहतक: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, जांच के दौरान पुलिस के हाथ लगा कुछ ऐसा..

हरियाणा: रोहतक पुलिस की अपराध जांच शाखा ने बावल नगर पालिका के कर्मचारियों से हुई लूट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से 2 देसी पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की 2 वारदातों का भी खुलासा किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बोहर गांव के नजदीक से अजीत कालोनी निवासी शौभराज उर्फ साहिल, दुजाना निवासी रोहित को काबू किया। पुलिस को शोभराज से 2 कारतूस और रोहित से देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान पुलिस की एक अन्य टीम ने राजीव गांधी खेल परिसर के नजदीक से डीघल निवासी अमित उर्फ मीतू को देसी पिस्तौल व 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जांच के बाद पता चला कि ये तीनों बावल नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल थे। इसके अलावा देवी कालोनी व पीजीआईएमएस से मोटरसाइकिल चोरी की थी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *