फतेहाबाद के रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद अब रेलवे रोड स्थित देव किराना स्टोर से बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक तेजधार हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मी आए। इसके बाद CIA पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस द्वारा मौके पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी अपना मुंह ढककर दुकान में आए थे, जो बाइक पर जाते समय दुकानदार की स्कूटी भी ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार विजय कुमार ने बताया कितेजधार हथियार निकालकर उससे कहा कि तुम्हारे पास जो भी है वह निकाल कर दे दो तो आरोपी उसके गल्ले से 40000 रुपये निकाल कर ले गए। जाते-जाते आरोपी उसकी स्कूटी की चाबी भी निकाल कर ले गए। शहर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
