Tuesday , 27 October 2026

Jind : स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लेंगे बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों के सैंपल,

स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। स्वाइन फ्लू के लक्षण कोरोना जैसे ही हैं। सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लक्षण वाले प्रत्येक मरीज के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में जो कोरोना वार्ड बनाया गया है, उसे स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की जान जा चुकी है तथा 10 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने निर्देश में कहा है कि नागरिक अस्पताल में जो भी मरीज ओपीडी में आता है और उसे खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, बार-बार छींक आती हैं तो उसका तुरंत कोरोना व स्वाइन फ्लू के लिए सैंपल लिया जाए। सैंपलों की तुरंत जांच करवाई जाए। अस्पताल में आने वाले ऐसे लक्षणों के मरीजों को पहनने के लिए मास्क दिया जाए। इस प्रकार के मरीजों को दूसरे मरीजों के संपर्क में नहीं आने की भी व्यवस्था अस्पताल में की जाए। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *