हरियाणा डेस्क: हरियाणा रोडवेज के वर्कर्स प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी भाजपा सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में आंदोलन करेंगे। यह निर्णय रविवार को यूनियन की कर्मचारी भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्मचारी 27 सितंबर को निजीकरण विरोधी दिवस मनाएंगे
इस बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों और सरकार की निजीकरण की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आंदोलन के तहत कर्मचारी 27 सितंबर को निजीकरण विरोधी दिवस मनाएंगे। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करेंगे।

Read More Stories
- Good News: देश में दम तोड़ रहा Corona, रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत
- पंजाब: इस्तीफे से पहले ‘सोनिया गांधी बोलीं- आई एम सॉरी अमरिंदर’, कैप्टन ने बताई ये बड़ी बात
वहीं, 14 अक्टूबर को प्रदेश भर में एक दिन का रोडवेज डिपो पर धरना दिया जाएगा। इससे पहले 9 व 10 अक्टूबर को रोहतक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
