Saturday , 25 July 2026

कोरोना मरीजों में ठीक होने के बाद भी रहते हैं लक्षण, केंद्र सरकार ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे गिर रहा है। लेकिन खास बात तो ये है कि, यह भयानक वायरस ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता है। जिसे पोस्ट-कोविड लक्षण कहा जाता है। इन लक्षणों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी की हैं। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ‘लंबी अवधि तक जारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर मार्गदर्शन देने के लिए पोस्ट-कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय व्यापक गाइडलाइन जारी किया। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जटिलताओं के लिए अग्रिम रूप से तैयारी करने और मरीजों को उपयुक्त उपचार देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह भारत में जारी पोस्ट-कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय व्यापक गाइडलाइन की 7 माड्यूल की पहली श्रृंखला है जो चिकित्सा बिरादरी के लिए व्यापक दिशानिर्देश प्रदान करती है। इसमें स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए एक माड्यूल शामिल है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *