हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पंजाब में पाकिस्तान समर्थक, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और पाक सेना प्रमुख जावेद बाजवा के मित्र पंजाब प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंधु ओर उनके सहयोगियों को पंजाब की सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस की गहरी राष्ट्र विरोधी खतरनाक साजिश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती हैं- विज
उन्होने कहा कि, कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती हैं और ये बात तभी सिद्ध हो गई थी जब सिद्धू अमरिंद्र सिंह के मना करने के बावजूद भी पाकिस्तान गए और वहां पर इमरान खान के कसीदे पड़े और जावेद खान के गले मिले। जब वापिस आए और पूछा गया कि आप कैप्टन के मना करने पर भी पाकिस्तान क्यों गए, तो उन्होने कहा कि, मेरा कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं, मेरा कैप्टन तो राहुल गांधी हैं। इस दौरान अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि, खेल खेला जा रहा हैं और राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचा जा रहा हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि, इसीलिए राष्ट्रवादी अमरेंद्र सिंह जो कांग्रेस के रास्ते मे बाधा थे उनका राजनीतिक तोर पर कत्ल कर दिया गया।

Read More Stories
- बच्चों के लिए कितना घातक हो सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, जाने विशेषज्ञों ने क्या दिया जवाब
- पंजाब में आतंकी हमले की बड़ी साजिश हुई नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए 3 आतंकवादी
कांग्रेस का उच्च नेतृत्व राष्ट्र विरोधी षडयंत्र रच रहा है
इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने कहा कि, जो राष्ट्र विरोधी षडयंत्र रचा जा रहा हैं, वह कांग्रेस के उच्च नेतृत्व द्वारा ही रचा जा रहा है। विज ने कहा कि, भाजपा एक राष्ट्रवादी सरकार हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंद्र सिंह को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि, पंजाब की तमाम राष्ट्रवादी शक्तियों को और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को इकट्ठे आना चाहिए। हाथ मिलाना चाहिए कांग्रेस की इस घृणित साजिश को नाकाम करने के लिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
