नई दिल्ली, 25 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लागू होने जा रहे तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि इस आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मुलाकात में किशाऊ बांध परियोजना सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया।
देश की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने जिस संकल्प और दूरदर्शिता से कार्य किया, उसके चलते भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह उपलब्धि देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।”
CET परीक्षा को लेकर की गई पूरी तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 26 व 27 जुलाई को CET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों परीक्षार्थी भाग लेंगे। युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा पुलिस में जल्द होगी भर्ती
राज्य में युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस में शीघ्र ही नई भर्तियाँ की जाएँगी और इसकी तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं।
विकास से घबरा रहा विपक्ष: सैनी
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों और गाँवों के विकास के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। “देश की प्रगति विपक्ष को हज़म नहीं हो रही,” उन्होंने कहा।
गरीबों के लिए बनी योजनाएं बदल रहीं हैं जीवन
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। अब तक लगभग 4 करोड़ गरीबों को आवास, और 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक 19 किस्तों में सहायता दी जा चुकी है।
बिहार दौरे में साझा किए अनुभव
अपने बिहार दौरे का ज़िक्र करते हुए सीएम ने बताया कि वहां एक-एक पंचायत में 700 से 900 मकान बनाकर गरीबों को दिए जा रहे हैं। इसके अलावा राशन वितरण जैसे कार्यों से गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।
AAP पर साधा निशाना, दिल्ली की हालत बताई खराब
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली की स्थिति बद से बदतर हो गई है। हालांकि, हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार के साथ मिलकर यमुना की स्वच्छता जैसे मुद्दों पर काम कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
