हरियाणा डेस्क– हरियाणा के करनाल जिले के गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया, जिसमें परिवार की ही एक महिला का नाम सामने आया है, जो कि रिश्ते में जस की चाची है। पुलिस के अनुसार, उसी ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर बच्चे हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने ढाई माह की गर्भवती आरोपी महिला को गिरफ्तार कर इंद्री कोर्ट में पेश किया। सीआईए पुलिस इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि, हत्या मामले में अंजली को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक सूचना मिली कि अंजली ने हत्या की है। जो रिश्ते में जश की चाची लगती है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। कैसे मारा, कौन-कौन शामिल है पूछताछ की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंजली ने खुद को गर्भवती बताया है। इसकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी। हत्या में प्रयोग सामग्री को बरामद किया जाएगा। अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूरे मामले का पुलिस पटाक्षेप करेगी। बता दें, आरोपी को कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक रही।

Read More Stories :
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शहर में प्रदर्शन
जश के चाचा अमन ने अपने ताऊ के बेटे राजेश व उसके परिवार पर हत्या का शक जताया था। जिस आधार पर पुलिस ने राजेश व उसके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। रविवार सुबह लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शहर में प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया था। इसी दौरान एसपी गंगाराम पुनिया ने अपने निवास पर जश के परिजनों से अकेले में वार्ता की थी। इसके बाद अब जश के पिता के चाचा की पुत्रवधु अंजली की गिरफ्तारी दिखाते हुए इंद्री कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
