नेशनल डेस्क- दिल्ली के गली नंबर 7, आनंद पर्वत में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट होने से करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि, उसके चारों बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
काबू पाने के लिए लगा आग पर दो घंटे का समय
अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए कम से कम दो घंटे का समय लगा। घायल अवस्था में दुर्घटनास्थल से चार लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारी ने बताया, रात के करीब 11.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
READ MORE STORIES:
- महज 300 रुपयों के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, बेरहमी से की हत्या
- देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना रिकवरी रेट, संक्रमण के मामलों में भी आई कमी
घायल आरएमएल अस्पताल में भर्ती
मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सुशीला उसके चार घायल बच्चों के रूप में हुई, जिनमें तीन बेटियां मानसी, 8, मीनाक्षी, 8, मोनिका, 9 मोहन नाम का एक 7 वर्षीय बेटा शामिल हैं। सभी घायलों को फिलहाल आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
