नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। तो वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के छह हजार से अधिक मामले कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर ढाई लाख के नीचे पहुंच गई है। इस बीच देश में मंगलवार को 59 लाख 48 हजार 360 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक कुल 92 करोड़ 17 लाख 65 हजार 405 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या तीन करोड़ 31 लाख 75 हजार 656 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,833 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 38 लाख 71 हजार 881 हो गया है। इसी दौरान 24,770 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 31 लाख 75 हजार 656 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर 97.94 प्रतिशत पर
सक्रिय मामले 6,215 घटकर दो लाख 46 हजार 687 रह गये हैं। वहीं 273 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,49,538 हो गया है। देश में रिकवरी दर 97.94 प्रतिशत पर है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.73 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 4294 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 125030 रह गयी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
