Sunday , 26 July 2026

इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें कैमरे में हुई कैद पानी में बहती लाश की ली तलाशी जब नहीं मिला कुछ तो बहा दिया आगे

लालच और बहकेपन में इंसान आज इस कदर अंधा हो चुका है कि उस पर मूर्दे को भी लूट लेने की सनक सवार हो चुकी है। इस बात की गवाही एक वीडियो दे रही है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये वीडियो एक नहर के किनारे का है। आप देख सकते हैं कि एक लाश इस नहर में तैर कर आती है, एक गोताखोर तैर कर नहर में लाश को निकालने गया। पहली नजर में तो लगेगा कि शायद इसंानियत के नाते इन लोगों ने ऐसा किया हो। लेकिन ऐसा नहीं हैं। एक लाश नहर में तैरती दिखी तो गोताखोर पकड़ कर उसे किनारे पर ले आए। फिर उसके बाद लाश की तलाशी करने लगे। कि शायद कुछ किमती चीज मिल जाए। लेकिन जब तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला तो गोताखोरों ने लाश को आगे बहने के लिए दोबारा छोड़ दिया। हालांक एक दूसरा युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। लेकिन गोताखोर ने उसे मना कर दिया ओर ये कहा कि वीडियो मत बनाओ इसे डिलीट कर दो नहीं तो रिस्क हो जाएगा। वीडियो में आप उसे कहते सुन भी सकते हैं।
वीडियो
ये वीडियो कहां का है फिल्हाल इसकी पुष्टि नहीं है लेकिन इस वीडियो को दिखाकर हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं हैं। बल्कि हमारा मकसद तो सच को दिखाना है और खत्म होती इंसानियत को आप में जगाना है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *