नेशनल डेस्क-दिल्ली के आनंद पर्वत इलाकेसे बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां पर 5 लोगों ने महज 300 रुपयों के लिए एक 19 साल के युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पांचों युवकों को पकड़ लिया है जिनपर 19 साल के एक युवक की हत्या का आरोप है। बतादें, इनमें से दो नाबालिग हैं। वहीं आरोप है कि, इन सबने मिलकर महज 300 रुपये का उधार न चुकाने की वजह से एक 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आधी रात आनंद पर्वत थाने में किसी ने फोन करके जानकारी दी कि, नेहरू नगर इलाके में कुछ लड़कों ने एक लड़के को चाकू मारकर घायल कर दिया है। वारदात की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई,मृतक की पहचान शैलेंद्र के रुप में हुई है।
Read More stories:
- नही रहे ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ,83 साल की उम्र में निधन
- राहुल गांधीका सरकार से सवाल- किसानों को जीप से कुचलने पर अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं?
दोस्त के बयान पर आरोपियों पर केस दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़ित शैलेंद्र कि आरोपी रवि के साथ 300 रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। 2 अक्टूबर की रात शैलेंद्र से रवि ने 300 रुपये वापस मांगे। लेकिन, इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उसके बाद नाबालिग ने शैलेंद्र को चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के आपराधिक बैकग्राउंड खंगाले जा रहे हैं। अब तक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी लूटपाट की वारदात में शामिल रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने शैलेंद्र के चश्मदीद दोस्त के बयान पर आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
