पंजाब डेस्क: पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ तस्वीर ट्वीट की है। अरविंद केजरीवाल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।” बता दें आप ने भगवंत मान को पंजाब में सीएम कैंडिडेट घोषित किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने ये कहा
वहीं इस जीत पर पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं… अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक ‘शिक्षक-वादी’ हैं। आप विधायक ने कहा- “पंजाब अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बल्कि ‘उठता पंजाब’ के नाम से जाना जाएगा, … इसका सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा. आप सबके लिए काम करेगी।

पंजाब की जीत पर मनीष सिसोदिया ने कही यह बात
इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सफलता पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब ने केजरीवाल मॉडल को मौका दिया है। आज उनकी सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है. यह ‘आम आदमी’ की जीत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
