हरियाणा डेस्क: अंबाला शहर शक्तिनगर में बने घर की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। जैसे ही मकान मालिक ने आग को देखा तो तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे की मश्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियों पर आग पर काबू पाया है। आग के कारण पहली मंजिल पर बने मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं कमरों में रखे सेनिटाइजर के पंप व गत्ता भी पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। आग इतनी ज्यादा थी कि फायर बिग्रेड 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिर जाकर आग पर काबू पाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्माचारी
आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुंरत फायर बिग्रेड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और करीब 4 गाड़ियां अभी तक आई है। कमरे में सेनिटाइजर के पंप और गत्ता रखा, जिसके कारण आग सुलग रही थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, अभी जांच की जा रही है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
