Saturday , 25 July 2026

फूड डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट के मालिक को गोली मार उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

नेशनल डेस्क: नोएडा  से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी रेस्टोरेंट के मालिक की बुधवार स्विग्गी डिलिवरी ब्वॉय ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रेटर नोएडा के एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी रेस्त्रां के मालिक ने एक ऑर्डर में देरी को लेकर हुए विवाद के चलते बुधवार को एक स्विग्गी डिलिवरी बॉय की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा की मित्रा सोसायटी में जैम जैम फूड डिलिवरी रेस्टोरेंट चलाता था। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर 12.15 बजे एक स्विग्गी डिलीवरी ब्वॉय चिकन बिरयानी का ऑर्डर लेने के लिए रेस्टोरेंट में आया जहां चिकन बिरयानी का ऑर्डर उन्हें तुरंत सौंप दिया गया, वहीं नारायण नाम के रेस्टोरेंट के एक वर्कर ने डिलिवरी बॉय से कहा कि दूसरे ऑर्डर में कुछ समय लगेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात को लेकर डिलीवरी ब्वॉय गुस्सा हो गया और कर्मी से झगड़ा करने लगा।

Read More Stories

शराब के नशे में था आरोपी

सुनील ने दोनों के बीच हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उसके सिर पर गोली मार दी। सुनील को यतनाथ अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आरोपी शराब के नशे में था। उसके साथ एक अन्य शख्स भी था, जिसने रेस्टोरेंट मालिक की हत्या में मदद की थी।पुलिस घटनास्थल के पास लगाए गए सीसीटीवी से फुटेज की मदद से डिलीवरी ब्वॉय की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *