हरियाणा डेस्क: हरियाणा के भिवानी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आई है। बाइक सवार फौज के एक जवान व एक मर्चेंट नेवी के जवान की मौत हो गई। हादसा बीती रात सड़क के बीच खड़े ट्रक में बाइक टकराने से हुआ। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के ख़िलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार के गढ़ी गांव निवासी 29 वर्षीय संदीप फौजी अपने मामा के घर भिवानी के गांव प्रेमनगर आया हुआ था। यहां से वो बाइक पर अपनी बुआ के लड़के व मर्चेंट नेवी के जवान 21 वर्षीय दीपक के साथ मित्ताथल गांव में किसी जानकार को मिलकर वापस आ रहे थे। जैसे ही ये गांव प्रेमनगर के नजदीकी गांव तिगडाना पहुंचे, तो वहां सड़क के बीच खड़े ट्रक से इनकी बाइट टकरा गई।

मृतक दीपक के भाई अंकित व प्रेमनगर गांव के सरपंच नरसिंह ने बताया कि दीपक और संदीप मित्ताथल गांव से आ रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी बाइक तिगडाना गांव के पास सड़क के बीच खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
