Sunday , 26 July 2026

Actress पायल रोहतगी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला ?

नेशनल डेस्क: एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी सोशल मीडिया अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से काफी चर्चाओं में रहती हैं। पायल अब फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन सोशल मीडया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पोस्ट्स के जरिए अकसर लाइम लाइट में बनी रहती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आए दिन कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्शल बयान देती रहती हैं पायल

पायल आए दिन कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान या तो फिर किसी ना किसी सैलेब को टार्गेट करती रहती हैं। लेकिन इसबार उन्हें कापी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में पायल रोहातगी के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने वीडियो में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसी वजह से उन पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *