अम्बाला,1 अगस्त: चुनावी मौसम नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी यात्रियों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की ओर से हरिद्वार से हरियाणा तक एक कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है जिसे भाईचारा कांवड़ यात्रा का नाम दिया गया है। कांवड़ यात्रा से पहले बाकायदा नवीन जयहिंद ने पत्रकार वार्ता करके ऐलान किया था कि हरियाणा सरकार के मुखिया मनोहर लाल खट्टर समेत सूबे के मंत्रियों को गंगाजल भेंट किया जाएगा ताकि सरकार को सद्बुद्धि मिले और सरकार का कामकाज ठीक तरीके से चले। इसी कड़ी में नवीन जयहिंद ने हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर भी कटाक्ष किया था। आप की भाईचारा कांवड़ यात्रा के बारे में जब कैबिनेट मंत्री अनिल विज से सवाल किया गया तो विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी तो पागल पार्टी हो गयी है। इनके पास कोई मुद्दे नहीं है। दिल्ली का इन्होंने भट्ठा बैठा दिया है। दिल्ली इन्होंने बर्बाद करके रख दी। दिल्ली हमारी राष्ट्रीय राजधानी है और उसका जो गौरव था उसे इन्होंने मिट्टी मिला दिया। इनके पास और कोई काम नहीं कि सिवाय इसके कि ये गंगा में जाकर डूब मरें। जाएं डूबें वहां पर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में टिकटें न बिकने देने का दम भरने के बाद सरकार को बैठे बैठाए कांग्रेस को लपेटने का मौका मिल गया है। ऐसे में हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये सच बोल रहे हैं। तंवर साहब भी पहले स्ट्रीम लाइन में थे। उनको अच्छी तरह से पता है कांग्रेस में टिकटें बिकती रही हैं। कितने में बिकती रही हैं उनको अच्छी तरह से इन बातों का पता है। तंवर साहब अपने अनुभव के आधार पर ये सब बोल रहे हैं। विज ने कहा कि अशोक तंवर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वो ये बात कह रहे हैं इससे ये बात स्पष्ट है। किसी सबूत की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस में पैसे देकर टिकटें बिकती हैं और फिर बन जाने के बाद वो पैसे अपने पूरे करते हैं। इक्कठे करते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
