Saturday , 25 July 2026

आम आदमी पार्टी के सुचा सिंह छोटेपुर ने थामा अकाली दल का दामन, यहां से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब डेस्क- पंजाब में सीयासी मामले रफ्तार पकड़ते जा रहे है इसी बीच आम आदमी पार्टी को खड़ा करने वाले नेता सुचा सिंह छोटेपुर ने अकाली दल का हाथ थाम लिया है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल ने छोटेपुर को बटाला से चुनाव लड़ाने का एलान किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बटाला से प्रत्याशी
बतादें, सुचा सिंह छोटेपुर ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए काफी काम किया। लेकिन, पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगने पर पार्टी ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं अब पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वे शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। पार्टी ज्वॉइन करते ही अकाली दल ने उन्हें बटाला से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Read More Stories:

अकाली दल में शामिल होने की अटकलें
वहीं पिछले कुछ समय से सुचा सिंह छोटेपुर के अकाली दल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। पार्टी ज्वॉइन करवाते समय सुखबीर सिंह बादल ने छोटेपुर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, सुचा सिंह एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ पंजाब का भला चाहने वाले इंसान हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *