केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में राजस्थान के विभिन्न जिलों में 5 हजार 625 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द दुनिया में भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दी सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयामों को छुआ- नितिन गडकरी
उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयामों को छुआ है, जिसकी चर्चा विदेशों में भी छाई रहती है। आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उसकी जाति से बड़ा नहीं होता है, उसके गुणों से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राजस्थान में भी विकास की गंगा बहाई है। राजस्थान में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का हाइवे बन रहा है।
नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ मुख्यालय पर करीब 200 करोड़ के बाईपास सहित 5 हजार 625 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम से वर्चुअली जुडे़े। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर गडकरी का आभार जताया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
