Saturday , 25 July 2026

शादी से मना किया तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट,गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश डेस्कउत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अक हैरान कर देने वाला मामना सामने आया है, जहां पर एक युवक ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । हत्या के बाद प्रेमी SSP कार्यालय पहुंचा और खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने फ़ौरन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेमिका का कत्ल
इसके साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि प्रेमिका उसे बार-बार देख लेने की धमकी के साथ अपशब्द बोलकर अपमानित करती थी। यह मामला बरेली के फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत आने वाले डगरोली गांव का है। हत्या के बाद आरोपी SSP दफ्तर पहुंचा और खाली तमंचा पुलिस के सामने रखते हुए कहा मैं रजनेश सागर हूं, मैंने अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया है।

Read More Stories:

प्रेमिका ने दिया धोखा  
यह सुनते ही पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसके माता पिता नहीं हैं और उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। उसकी एक बीघा जमीन और ऑटो बिकवा दिया और अपने लिए गहने बना लिए, साथ ही उससे 35 हजार रुपये भी लिए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसलिए उसने अपनी प्रेमिका का क़त्ल कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *