छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से चैंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, पुलिस के मुताबिक, एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में प्रेमी मुरली सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि महिला तारणी गेन्डरे गंभीर रूप से घायल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि, घायल महिला को गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है, जहां उसका इलाज़ जारी है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हत्या का आरोपी पति लक्ष्मण गेन्डरे राजनांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
Read More Stories:
चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण गेंडरे की पत्नी अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी संग अपने जीजा के मकान में रह रही थी। राजनांदगांव में रहने वाले पति लक्ष्मण गेन्डरे बीते शुक्रवार की सुबह जब गांव पहुंच। वहां उसने पत्नी तारिणी गेंडरे और मुरली सिन्हा को एक साथ देखा। इसके बाद गुस्से में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी तारिणी को नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल किया गया।
वही प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। बहरहाल घायल महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है मृतक मुरली सिन्हा के बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ था। पुलिस पूरे मामले में आरोपी को राजनांदगांव पुलिस की मदद आरोपी को अब हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
