Sunday , 26 July 2026

छठ पूजा को लेकर मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से की खास मांग

नेशनल डेस्क- भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के विधायक भी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने की अनुमति चाहते हैं। साथ ही तिवारी ने त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने की मांग में सभी राजनीतिक दलों से उनके साथ आने का आग्रह किया। तिवारी ने कहा कि, वह यमुना नदी और अन्य जलाशयों के बगल में छठ आयोजित करने की अनुमति की मांग को लेकर अपने उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सोनिया विहार से ‘रथ यात्रा’ निकालेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छठ पूजा के आयोजन पर रोक

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते एक आदेश में covid-19 महामारी के मद्देनजर नदी तट, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी। भाजपा सांसद ने कहा, ”आम आदमी पार्टी के विधायक भी चाहते हैं कि छठ सार्वजनिक स्थानों पर मनाया जाए लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस त्योहार पर प्रतिबंध का समर्थन किया है।

Read More Stories:

छठ पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और सभी राजनीतिक दलों को इस पर से प्रतिबंध हटाने की मांग करनी चाहिए।” तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने और DDMA से इसे मंजूरी दिलाने की अपील की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *