Sunday , 26 July 2026

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बेरहमी से गला काटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने या है जहां पर, गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि राहुल तिवारी (42) के रूप में पहचाने गए पति का शव फर्श पर पड़ा मिला। पत्नी प्रीति (38) और उनके तीन बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। मारा गया व्यक्ति घरेलू पशुओं की बिक्री और खरीद का कारोबार करने वाला व्यापारी था। पुलिस को शक है कि सोते समय पत्नी और तीन बच्चों का गला बेड पर काटा गया था। हत्या के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों में पति-पत्नी और तीन मासूम शामिल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और पड़ोसियों और ग्रामीणों से अधिक विवरण संकलित करने के लिए बात कर रहे हैं,” उन्होंने कहा, “स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि, पड़ोसियों में से एक ने पहली बार शव देखा और घर के मालिक को सूचित किया।” उन्होंने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं।

Read More Stories:

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, शुक्रवार रात नवाबगंज थानाक्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 42 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय प्रीति और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *