हरियाणा डेस्क- भिवानी के तोशाम-कैरू मार्ग पर एक दुखद हादसा घटित हो गया। जहां पर अज्ञात वाहन से टकराकर एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई जिससे सड़क हादसे में घायल कार सवार चार लोगों को सामान्य अस्पताल लाया गया, बता दें, तीन घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गाड़ी की साइड से टक्कर
दरअसल, बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात निवासी जगमिंद्र अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अपने चाचा नरेश और अपने रिश्तेदारों के साथ रेवाड़ी गया था। ये चारों पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। रात करीब नौ बजे मौसम खराब होने और हल्की बारिश में धुंध के कारण उनकी गाड़ी की सुंगरपुर मंदिर मोड़ के समीप सामने से आ रही गाड़ी की साइड से टक्कर हो गई। बचने के चक्कर में कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार सभी चारों को गंभीर चोटें आई।
Read More Stories:
मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस
घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक जगमिंद्र को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सड़क हादसे की जानकारी कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज को मिली। जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
