महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर, भायंदर टाउनशिप में एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि, उसे परोसे गये नाश्ते में नमक अधिक था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, घटना शुक्रवार सुबह भायंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि, आरोपी व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय नीलेश घाघ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाश्ता करने के बाद सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पति पत्नी द्वारा परोसी गई ‘खिचड़ी’ में नमक अधिक होने से नाराज था।
Read More Stories:
पुलिस ने कहा आरोपी ने कपड़े गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
