हरियाणा डेस्क: दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को इतनी कडी मशक्कत करनी पड़ी कि उसे गंदे नाले में ही छलांग लगाना पड़ गया, तब कहीं जाकर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ पाया। हैरान कर देने वाला ये मामला पलवल से सामने आया है। जहां कैंप थाना क्षेत्र से पुलिस के चंगुल से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को गन्दे नाले में छलांग लगानी पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी काबू किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी को कर लिया गया काबू
जानकारी मुताबिक सोनू नाम के आरोपी ने नाबालिग लडकी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 28 अगस्त को आरोपी को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। जिस दौरान आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। तो वहीं घटना के 2 दिन बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली। पुलिस की टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस को देख कर आरोपी ने गंदे नाले में छलांग लगा दी और भागने लगा। आरोपी को भागता देख हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने भी नाले में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
