Saturday , 25 July 2026

CM अमरिंदर पर भड़के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कहा- वो कौन होते हैं मेरा इस्तीफा मांगने वाले

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैप्टन अमरिंदर को करारा जवाब देते हुए कहा कि, वे कौन होते हैं मेरा इस्तीफा मांगने वाले। इसके बजाय उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि किसान आंदोलन के पीछे उनका हाथ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों को भड़का रहे हैं- सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान पंजाब के हैं। हरियाणा के किसान सिंघू या टिकरी सीमा पर विरोध नहीं कर रहे हैं। पंजाब में वह यानि कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों को भड़का रहे हैं। वहीं हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा साहब और अन्य कांग्रेसी नेता उन्हें भड़का रहे हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *