पानीपत। पानीपत के कूटनी रोड पर निर्माणाधीन फैक्ट्री में लेंटर की सेटरिंग प्लेट लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। छत पर सेटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों मजदूर छत से नीचे जमीन पर गिर गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोहे की सेटरिंग प्लेट हाईटेंशन तार से टकराई
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की छत पर लेंटर की सेटरिंग प्लेट लगाई जा रही थी। इसी दौरान लोहे की प्लेट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार से टकरा गई। तार के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
अस्पताल पहुंचने पर एक मजदूर को मृत घोषित किया
घायल दोनों मजदूरों को पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद दोनों मजदूर छत से नीचे आ गिरे थे।
दो नाबालिग भाइयों ने अस्पताल पहुंचाने में की मदद
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के सामने रहने वाले दो नाबालिग भाइयों ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। समय रहते दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
