हरियाणा डेस्क: प्रदेश में एक ओर किसान जहां तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कृषि कानूनों की पैरवी की है। उन्हांेेने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून देश हित मे बनाये है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज तक के हरियाणा के इतिहास में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘मंडियों में आने वाली समस्याओं को भी दूर किया गया है’
उन्होंने कहा मंडियों में आने वाली समस्याओं को भी दूर किया है। किसानों की फसलों की खरीद और उनकी पैमैंट निर्धारित समय पर हो रही हैं। इसके अलावा किसानों को कई फसलों के भाव तो प्रदेश में एमएसपी से भी अधिक दाम मिल रहे हैं।

करनाल में किसानों का जो उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था, उस पर भी मंत्री मूलचंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि किसानों को अगर विरोध करना ही है तो फिर शांतिपूर्वक करें और इस तरह से हिंसा ना फैलाएं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
