चंडीगढ़, 17 जून: हरियाणा के मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज सिविल सचिवालय में विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने विभाग को नई तकनीकों को अपनाने और नवाचार के जरिए मुद्रण एवं स्टेशनरी के क्षेत्र को आधुनिक और प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विभाग की खाली पड़ी जमीनों का उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके और विभाग की उत्पादकता में वृद्धि हो।
40 करोड़ से अधिक का बजट, 30 से अधिक प्रकार की स्टेशनरी सामग्री का उत्पादन
राज्य मंत्री ने बताया कि विभाग इस समय पंचकूला के सेक्टर 6 से हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 30 से अधिक भिन्न-भिन्न तरह की स्टेशनरी सामग्री का उत्पादन कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश सरकार ने विभाग को 40 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है।
विभाग हरियाणा राजभवन, विधानसभा, राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्रण कार्यों के साथ-साथ सरकारी राजपत्र छापने का कार्य भी संभालता है।
बैठक में प्रमुख अधिकारी मौजूद
आज की बैठक में विभाग के सचिव एवं कमिश्नर श्री विजय सिंह दहिया, नियंत्रक श्री विवेक पदम् सिंह, उप नियंत्रक मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विभाग को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
