Saturday , 25 July 2026
The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the plenary session of Eastern Economic Forum (EEF), through video conferencing, in New Delhi on September 03, 2021.

पीएम मोदी ने किया रक्षा मंत्रालय के नए दफ्तरों का उद्घाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

नेशनल डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानि ज के दिन दिल्ली में स्थित रक्षा मंत्रालय के नए दफ्तरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑफिस के परिसरों का दौरा किया, बता दें,  इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल बिपिन रावत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने भी मौजूद रहे। वहीं, पीएम मोदी ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

उद्घाटन से पहले पूजा

रक्षा मंत्रालय के नए ऑफिसों के उद्घाटन से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने ‘पूजा’ की। बता दें, रक्षा मंत्रालय की नई इमारतें केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा का ही एक हिस्सा हैं। नए कार्यालय कस्तूरबा गांधी मार्ग, सेंट्रल दिल्ली और अफ्रीका एवेन्यू, चाणक्यपुरी में स्थित हैं। अब तक डिफेंस मंत्रालय का मुख्य कार्यालय साउथ ब्लॉक के पास था, जिसकी अन्य ऑफिस अलग-अलग जगह पर थे। अब सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत दो बिल्डिंग्स में समाहित कर दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *