Sunday , 26 July 2026

प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे

प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं वहीं सिरसा में भी नगर परिषद् में नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए तीन दिन की हड़ताल पर बैठ गए है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे जल्द नहीं मानी तो ये हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चन्दर शेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने , 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता सहित कर्मचारियों की 18 मांगो को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन सरकार ने आज तक उन मांगो को लागू नहीं किया। जिसके विरोध में 9 मई से 11 मई तक काम छोड़ो हड़ताल रहेगी और यदि सरकार ने उसके बाद भी उनकी मांगो पर गौर नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी |

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *