नेशनल डेस्क- नोएडा से एक बेहद बुरी खबर सामंने आ रही है, जहां पर गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव में सुबह-सुबह वैन सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि, छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। छात्रा के अपहरण के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने मामले पर रोष जताते हुए सकड़ पर उतकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे NH 91 पूरी तरह जाम हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सफेद रंग की वैन में छात्रा को डालकर आरोपी हुए फरार
पीड़ित परिवार का कहना है कि, उनके बच्चे सुबह पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वह रेलविहार अच्छेजा के पास लगभग 6 बजे पहुंचे तो अच्छेजा गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बच्चों ने जब शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन, छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और वह बड़ी बेटी को वैन में डालकर फरार हो गए।
Read More Stories:
बेटी के अपहरण की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना को देखते हुए डीसीपी मौके पर पहुंचे और यहां पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिजनों ने जल्द से जल्द बेटी को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
