फरीदाबाद, 17 अक्तूबर(राजेंद्र दहिया): प्रदेशभर में आज छत्र संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं चुनाव के दौरान भी अप्रत्यक्ष चुनाव करवाए जाने से नाराज छात्रों का विरोध देखने को मिला। बता दें फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में विभिन्न संगठनों के छात्रों ने अप्रत्यक्ष चुनाव का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जिन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। वहीं पुलिस द्वारा हुई लाठी चार्ज में कुछ छात्रों को चोटे भी आइ जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
बता दें प्रदेशभर में 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं जोकि अप्रत्यक्ष रूप से करवाए जा रहे है जिसका कुछ छात्र संगठन पहले से ही विरोध जताते आ रहे है। वहीं आज चुनाव के दिन भी छात्रों का विरोध जारी रहा जिसे रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया।
आपको बात दें अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का कुछ छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं तो वहीं ABVP सहित कई छात्र संगठन इसके समर्थन में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
